By | August 5, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे आसपास के सभी लोग हैरान है। दरअसल यहां नवी मुंबई के नेरुल इलाके के एक लॉज पर पुलिस ने अचानक रेड मारी, तो अंदर का नजारा देखकर आंखे फटी की फटी रह गई। रेड की खबर सुनकर वहां आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस अपने साथ 2 पुरुषों और 7 औरतों ले जाती दिखी।

स्थानीय लोग ये सब देखकर दंग थे। कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिर यहां हुआ तो हुआ क्या।  पुलिस से बात करने पर पता चला कि इस लॉज में एक सेक्स रैकेट चल रहा था। सभी लोगों को इसी आरोप में पकड़ा गया है। गिरफ्तार हुए लोगों में लॉज का एक मैनेजर और वेटर शामिल है। वहीं जिन महिलाओं को वहां से छुड़ाया गया, वो पश्चिम बंगाल, असम और बांग्लादेश की रहने वाली है।

ठाणे पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के सीनियर इंस्पेक्टर पृथ्वीराज घोरपड़े की माने तो उन्हें शुक्रवार रात को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर लॉज में छापेमारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *